चीन में दोपहर बाद दिखेगा सूर्यग्रहण
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दोपहर बाद स्थानीय समयानुसार 4.37 बजे सूर्यग्रहण आरंभ होगा और 4.59 में समाप्त होगा। इससे पहले 23 सितंबर 1987 को चीन में वलयकार सूर्यग्रहण देखा गया था।
चीन की विज्ञान अकादमी के शोधकर्ता चेंग जुहू के अनुसार युन्नान, सिचुआन, गूइजोहू, शांक्सी, हुनान, हुबेई, हेनान, अनहुई, जियांगशु और शेंडोंग प्रांतों में लोग सूर्यग्रहण का नजारा देख सकेंगे।
युन्नान प्रांत के डाली इलाके में सबसे स्पष्ट सूर्यग्रहण दिखाई देगा। यहां इस खगोलीय नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications