चीनी परमाणु कंपनी के पूर्व प्रमुख को पार्टी पद से हटाया गया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कांग, सीपीसी की केंद्रीय समिति के अक्टूबर 2007 से सदस्य रहे हैं। वह सीएनएनसी के प्रमुख पार्टी समूह के सचिव भी थे।
सीपीसी के केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग (सीसीडीआई) द्वारा की गई जांच के निष्कर्षो के अनुसार कांग को पद का दुरुपयोग करने, दूसरों को लाभ पहुंचाने और भारी मात्रा में रिश्वत लेने का दोषी पाया गया है।
सीसीडीआई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग के खिलाफ मुकदमा चलाने, गलत तरीके से अर्जित की गई उनकी संपत्तियों को जब्त करने की सिफारिश की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications