कश्मीर में आतंकवादी हमले में 2 मरे (लीड-2)
श्रीनगर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस स्टेशन पर फेंके गए ग्रेनेड के बाद उनके और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आतंकवादियों ने सुबह सोपोर पुलिस स्टेशन पर एक ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड पुलिस स्टेशन की इमारत की छत से टकराया और उसके बाद लुढ़क गया तथा मुख्य द्वार पर उसमें विस्फोट हो गया।"
उन्होंने कहा, "ग्रेनेड विस्फोट में मोहम्मद लतीफ मिरचाल नाम का एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया।"
अधिकारी ने कहा, "ग्रेनेड हमले के 45 मिनट बाद जब इलाके के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे तो आसपास छुपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलाबारी कर चार पुलिसकर्मियों और तीन नागरिकों को घायल कर दिया था।"
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और आतंकवादियों की खोज शुरू कर दी गई है।
गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई है। नागरिक की परवेज अहमद के रूप में पहचान की गई है।
श्रीनगर से 54 किलोमीटर दूर स्थित सोपोर में ग्रेनेड विस्फोट और मुठभेड़ के बाद तनाव की स्थिति है। हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों की तलाश शुरू हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications