हिंदू मंदिर पर हमले की धमकी देने वाले मलेशियाई युवक गिरफ्तार
कुआलालंपुर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशिया की पुलिस ने बातू केव्स के पास स्थित एक प्रमुख हिंदू धर्म स्थल पर हमला करने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने एक वेबसाइट पर यह धमकी पोस्ट की थी।
इस युवक का दावा था कि उसके द्वारा तैयार किए गए बमों का इस्तेमाल पिछले सप्ताह कुछ गिरिजाघरों पर हुए हमलों में किया गया था।
पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद उसने अपने बयान में कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहा था और उसका इरादा नापाक नहीं है। वेबसाइट से धमकी भरे इस मेल को हटा दिया गया है। पुलिस ने मलेशियन इंडियन कांग्रेस(एमआईसी) की युवा शाखा पुतेरा मलेशियन इंडियन कांग्रेस की शिकायत पर यह कदम उठाया।
देश में आठ गिरिजाघरों पर हुए हालिया हमलों के कारण ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।
बातू केव्स इलाके में कई प्राचीन हिंदू मंदिर हैं। देश में रहने वाले करीब 20 लाख हिंदुओं के लिए यह प्रमुख आस्था केंद्र हैं। 25 वर्षीय यह युवक जोहोर इलाके का करने वाला है। महज एक सप्ताह पहले ही इस युवक को गिरिजाघरों पर हुए हमलों में अपनी संलिप्तता का दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications