सूर्यग्रहण: पटना में लोगों में उत्साह
सूर्य ग्रहण देखने के लिए पटना स्थित श्री कृष्ण विज्ञान केन्द्र में विशेष व्यवस्था की गई। केन्द्र में वैज्ञानिकों ने जहां अध्ययन किया वहीं बाहर से कई लोगों ने भी सूर्य ग्रहण देखा। वैसे कुछ इलाकों में आसमान में छाए बादल के कारण लोग सूर्य ग्रहण देखने से वंचित रहे।
केन्द्र के निदेशक अनुराग कुमार ने बताया कि केन्द्र में सूर्य ग्रहण देखने के लिए तीन टेलीस्कोप लगाए गए। इसके अलावा केन्द्र में सूर्य ग्रहण देखने आए लोगों के लिये सोलर फिल्टर की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि पटना में दोपहर 12 बजकर चार मिनट से सूर्य ग्रहण दिखाई देना आरंभ हुआ।
उधर, ग्रहण के दौरान राज्य के सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए गये थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications