पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, 10 घायल

यह झड़प उस समय शुरू हुई जब बंधक बनाए गए चार पुलिसकर्मियों को छुड़ाने गए पुलिस दल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसी पुराने आपराधिक मामले में पूछताछ करने सुरजानपुर गांव गए एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों को महिलाओं से साथ अभद्रता के आरोप में ग्रामीणों ने गुरुवार रात बंधक बना लिया।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक करण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए गांव पहुंचे पुलिस दल पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को मजबूरन ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

सिंह ने कहा कि आक्रोशित गांव वालों ने पुलिस पर पथराव कर एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद बंधक पुलिसकर्मियों को गांव वालों के कब्जे से छुड़ाया जा सका।

जिले के पुलिस प्रमुख आर.के.भारद्वाज ने आईएएनएस को बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+