कोडक ने एप्पल और ब्लैकबेरी के खिलाफ मुकदमा किया (लीड-1)
कोडक द्वारा अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग (आईटीसी) में दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि आईफोन्स निर्माता एप्पल और ब्लैकबेरी निर्माता आरआईएम ने उसकी कैमरा प्रौद्योगिकी से जुड़े पेटेंट का उल्लंघन किया है।
कोडक के उपाध्यक्ष लॉरा क्वोटेला ने गुरुवार को कहा कि दोनों कंपनियों के साथ विवाद खत्म करने के लिए लंबे समय से बातचीत की जा रही थी लेकिन संतोषजनक हल नहीं निकल सका।
उन्होंने कहा, "इसको देखते हुए हम यह कदम उठा रहे हैं ताकि शेयरधारकों और कंपनी के वर्तमान लाइसेंसधारियों के हितो की रक्षा की जा सके।"
कोडक ने आईटीसी से अपील की है कि वह एप्पल और आरआईएम को उसके डिजीटल इमेजिंग प्रणाली का प्रयोग करने से रोके।
कोडक ने गुरुवार को एप्पल के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज करवाए जिसमें उसके डिजीटल कैमरा और कुछ कम्प्यूटर प्रोसेसरों से जुड़े पेटेंट के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि कोडेक ने वर्ष 1975 में डिजीटल कैमरा तैयार किया था। उसका दावा है कि उसने 1000 से अधिक डिजीटल इमेजिंग का पेंटेट करा रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications