हैती में भूकंप पीड़ितों ने सड़कों पर गुजारी रात
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार रेडियो मेट्रोपोले ने खबर दी, "गर्गी में कुछ शव फूलने आरंभ हो गए हैं। दूसरी ओर ज्यादातर सर्विस स्टेशनों पर ईंधन नहीं है।"
वैसे भूकंप पीड़ित इस आपदा के बाद पहली रात मंगलवार को भी खुले आसमान में सोए। खबरों में कहा गया है कि पोर्ट-ओ- प्रिंस की सड़कों पर हजारों लोग सोए या फिर टहलते रहे। यह वे लोग थे जो अपनी जान बचाकर घरों से बाहर निकले थे।
भूकंप मंगलवार को हैती के समयानुसार शाम में 4.53 बजे आया था। इसका केंद्र राजधानी से 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। इसके बाद तीन और झटके महसूस किए गए थे। हैती के अधिकारियों का कहना है कि 100,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications