ब्रिटिश बैंड 'कोल्डप्ले' पर गाने की चोरी का आरोप

लंदन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश बैंड 'कोल्डप्ले' को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। बैंड पर एक व्यक्ति ने अपने तीन लोकप्रिय गानों को चुराने का आरोप लगाया है।

इंग्लैंड की एक समाचार वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार लास एंजेलिस की शीर्ष अदालत में बुधवार को सेमी ली स्मिथ नामक एक व्यक्ति ने बैंड पर मुकदमा दर्ज कराया। उसका दावा है कि समूह के लोकप्रिय गीत 'येलो', 'क्लोक्स' और 'ट्रबल' की रचना उसने की है।

स्मिथ का आरोप है कि बैंड ने उसके इन गानों को चुराया है। वह चाहता है कि चेरिस मार्टिन का बैंड गाने को अब बजाना बंद करे। उसने बैंड से आर्थिक मुआवजे की मांग भी की है।

'कोल्डप्ले' पर इससे पहले भी चोरी के आरोप लगते रहे हैं। महान गिटारवादक जॉय स्ट्रायनी ने भी उस पर अपने गीत 'इफ आई कुड फ्लाई' के कुछ हिस्से चुराने का आरोप लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+