कश्मीर में आतकी हमला, चार घायल

आतंकवादियों ने सोपोर के बीचोंबीच स्थित भारी सुरक्षा वाले पुलिस स्टेशन पर एक ग्रेनेड फेंका था। जिसमें कांग्रेस पार्टी का एक स्थानीय कार्यकर्ता भी घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड पुलिस स्टेशन की छत से टकराकर मुख्य द्वार पर आकर फटा।
3 पुलिसकर्मी घायल
अधिकारी ने कहा, "विस्फोट में कांग्रेस पार्टी का एक कार्यकर्ता जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए श्रीनगर भेज दिया।"
जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंचे तो आसपास छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। ग्रेनेड हमले के करीब 45 मिनट बाद शुरू हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर है।
एक अधिकारी ने बताया कि गोलाबारी थमने के बाद इलाके को घेर लिया गया है और आतंकवादियों की खोज शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications