सूर्यग्रहण : प्रभावों के अध्ययन के लिए रॉकेटों का प्रक्षेपण
इसरो के परियोजना निदेशक पी.रत्नाकर रॉव ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक पांच रॉकेट प्रक्षेपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे सूर्यग्रहण के प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा।
इन रॉकेटों से सूर्य ग्रहण से जुड़े विभिन्न वायुमंडलीय और आयनमंडलीय मानकों का मापन किया जाएग। थुंबा इक्वाटोरियल रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र (टीईआरएलएस) से रोहिणी रॉकेट का प्रक्षेपण किया जाएगा। ये रॉकेट अपने साथ कुछ यंत्र लेकर जाएंगे जो ऊपरी वायुमंडल में भौतिक परिवर्तनों का मापन करेंगे।
इसरो रोहिणी रॉकेट (आरएच 560 एमके 2) को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित करेगा। शनिवार को भी दोपहर एक से दो बजे के बीच रॉकेट का प्रक्षेपण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications