आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की हत्या
पुणे, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पुणे के निकट बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जानेमाने कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की हत्या कर दी।
शेट्टी पर तालेगांव इलाके में उस समय हमला किया गया जब वह सुबह की सैर पर निकले थे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। तालेगांव-लोनावला इलाके में भूमि घोटालों के खुलासों का श्रेय शेट्टी को ही जाता है।
तालेगांव थाने के अधिकारी प्रदीप अफाले ने आईएएनएस को बताया, "सुबह लगभग 7.15 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने शेट्टी पर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।"
शेट्टी के एक साथी ने बताया कि वह सुबह लगभग 6.45 बजे घर से सैर के लिए निकले थे। भंडारी अस्पताल के निकट उन पर तलवार से हमला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications