पूर्व प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को दी 'गाली'

राजनीति में कटुता किस हद तक बढ़ गई है, इसका उदारहण रविवार को उस समय देखने को मिला जब पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के मुँह से गाली निकल पड़ी.
देवेगौड़ा का निशाना था कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा. विवादित बंगलौर-मैसूर इंफ़्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लेकर देवेगौड़ा इतना झल्ला गए कि मुख्यमंत्री येदुरप्पा को काफ़ी भला-बुरा बोल गए. लेकिन येदुरप्पा भी कहाँ चूकने वाले थे, उन्होंने जवाबी हमला करते हुए कह दिया कि देवेगौड़ा अपना 'मानसिक संतुलन' खो चुके हैं.
बंगलौर-मैसूर इंफ़्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की प्रोमोटर कंपनी है नंदी इंफ़्रास्ट्रक्चर कॉरीडोर इंटरप्राइज. देवेगौड़ा इस कंपनी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में किसानों के साथ बैठे थे.
ग़ुस्सा इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री येदुरप्पा के ख़िलाफ़ उनका ग़ुस्सा ऐसा फूटा कि मामला अपशब्द तक पहुँच गया. इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री येदुरप्पा के ख़िलाफ़ उनका ग़ुस्सा ऐसा फूटा कि मामला अपशब्द तक पहुँच गया.
ग़ुस्से से लाल पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने कहा, "येदुरप्पा कौन हैं. क्या समझते हैं वे अपने आप को. उन्हें कोई शर्म है या नहीं. वे पैसे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं."
देवेगौड़ा की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया में येदुरप्पा ने कहा कि वे इससे काफ़ी दुखी हैं. उन्होंने कहा, "देवेगौड़ा ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. वे मेरे ख़िलाफ़ कुछ भी करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने ऐसे अपशब्दों का इस्तेमाल किया." दूसरी ओर मामला बढ़ता देख देवेगौड़ा ने भी पलटी खाई और एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से येदुरप्पा को चोट पहुँची है, तो वे इस पर खेद व्यक्त करते हैं.












Click it and Unblock the Notifications