तेलंगाना के लिए इंतजार करेंगी टीआरएस
अलग तेलंगाना राज्य के लिए लंबे अरसे से आंदोलनरत तेंलगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने रविवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार अलग तेलंगाना राज्य को लेकर गंभीर है तो वह एक उचित अवधि तक इंतजार करने को तैयार है।
टीआरएस के वरिष्ठ नेता व विचारक के. जयशंकर ने रविवार को कहा, "हम इंतजार करने को तैयार हैं। अलग राज्य के निर्माण की एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसके लिए कानूनी कार्यो का निपटारा आवश्यक है।"
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा इस मसले पर गत दिनों बुलाई गई बैठक में टीआरएस की ओर से इसके अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव और जयशंकर ने हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications