ज्योति बसु की हालत पहले से बेहतर

एएमआरआई अस्पताल में बसु की चिकित्सा के लिए गठित छह सदस्यीय चिकित्सों के दल द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, "बसु की हालत कल (शनिवार) की अपेक्षा बेहतर है लेकिन चिंताजनक बनी हुई है। इसलिए उन्हें अभी भी आंशिक तौर पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।"
बुलेटिन में कहा गया, "उनका केंद्रीय तंत्रिका तंत्र शनिवार की अपेक्षा बेहतर काम कर रहा है और वह बातों का जवाब भी दे रहे हैं। उनका हार्ट बेहतर ढंग से काम कर रहा है और उन्हें डायलिसिस की कोई जरूरत नहीं है।"
निमोनिया के कारण बसु (95 वर्ष) को पिछले दिनों कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य से चिंतित होकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गत गुरुवार को बसु से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications