एड्स पीड़ितों के लिए वैवाहिक वेबसाइट

असम में रहने वाली एक विधवा जुनाली देवी को एचआईवी-संक्रमित लोगों के लिए शुरू होने वाली देश की इस पहली वैवाहिक वेबसाइट का बेसब्री से इंतजार है। गुवाहाटी की 35 वर्षीय जुनाली (परिवर्तित नाम) पूर्वोत्तर भारत के हजारों एचआईवी-संक्रमित लोगों में शामिल हैं। जुनाली के पति की तीन वर्ष पहले एचआईवी/एड्स से मृत्यु हो गई थी और अन्य एचआईवी-संक्रमित लोगों की तरह ही वह भी वेबसाइट के जरिए अपने लिए उचित साथी खोजना चाहती हैं।
जुनाली ने कहा, "मैं अपनी सारी उम्मीदों को प्रस्तावित वेबसाइट के जरिए एक उचित साथी ढूंढ़कर पूरा करना चाहती हूं। मैं एक गरिमापूर्ण जीवन जीना चाहती हूं और एक ऐसा साथी चाहती हूं जो बुद्धिमान, सादा और देखभाल करने वाला हो।"
सदस्यता के लिए 150 आवेदन
आईएनपी+ की अध्यक्ष जहानबी गोस्वामी ने कहा, "अभी वेबसाइट शुरू होना बाकी है लेकिन इसके बावजूद अब तक हमारे पास सदस्यता के लिए 150 से 200 आवेदन आ चुके हैं।"
बत्तीस वर्षीय गोस्वामी देश की उन कुछ महिलाओं में से हैं जो इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। वह लोगों के उस छोटे से समूह से ताल्लुक रखती हैं जिसमें शामिल लोगों को सार्वजनिक तौर पर एचआईवी-संक्रमित घोषित किया गया है।
एचआईवी/एड्स के साथ जीवनयापन कर रहे लोग ही इस वेबसाइट के सदस्य बन सकेंगे और सदस्यों की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications