कराची: शक्तिशाली विस्फोट में 6 की मौत

यह शक्तिशाली विस्फोट बालिदा शहर के एक मकान में हुआ। पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिम) अब्दुल मजीद दस्ती ने 'जियो टीवी' को बताया कि विस्फोट में छह लोग मारे गए और उनके शव मकान के मलबे में दबे हुए हैं।
घटनास्थल से दो हथगोले, एक आत्मघाती जैकेट और एक क्लाश्निकोव राइफल बरामद की गई है। बम निरोधक दस्ता और विस्फोटकों की तलाश में जुटा है।
पाकिस्तान में पिछले साल से ही भीषण बम विस्फोटों का सिलसिला जारी है। पेशावर में गत 28 अक्टूबर में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 117 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications