भाजपा के लिए पुराना हुआ राम मंदिर मुद्दा!

इस बात पर फिलहाल पार्टी ने औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन पार्टी के नए अध्यक्ष गडकरी से जब मीडिया ने राम मंदिर से जुड़े सवाल पूछे ता जवाब मिला कि यह कल की बात हो चुकी है। अब नई बातें होंगी नए मुद्दे उठेंगे।
गडकरी ने मीडिय से बातचीत में कहा कि उनका मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है पार्टी सत्ता में आए अथवा न आए बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की आत्महत्या की घटनाओं को रोकना भी हमारा लक्ष्य होगा।
भाजपा राष्ट्रीय परिषद बैठक 17 फरवरी से
उधर भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी के कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक इंदौर में 17 से 20 फरवरी के बीच इंदौर में होगी। बैठक में देशभर से करीब साढ़े तीन हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक 17 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिनी बैठक होगी। उसके बाद 18 व 19 को राष्ट्रीय परिषद का अधिवेशन होगा। पार्टी संविधान के मुताबिक परिषद ही नये अध्यक्ष के निर्वाचन को मंजूरी देती है। बैठक में नितिन गडकरी के अध्यक्ष पद पर विधिवत मोहर लगने के बाद उनका कार्यकाल शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications