बाल से पतली चीजें भी दिखाएगा माइक्रोस्कोप

यह नया माइक्रोस्कोप अगले वर्ष तक बन जाएगा। यह विभिन्न सूक्ष्म चीजों जैसे कोशिका के प्रोटीनों की बहुत सटीक पहचान कर सकेगा। वैज्ञानिक इन सूक्ष्म चीजों को अलग-अलग देखकर वास्तविक समय में उनकी क्रियाओं को देख सकेंगे। रॉस कोशिका विभाजन को नियंत्रित करने वाले एक विशेष प्रोटीन ट्युबुलिन को देखने के लिए इस माइक्रोस्कोप को बना रही हैं। वह जानना चाहती हैं कि यह प्रोटीन कोशिका विभाजन को किस तरह नियंत्रित करता है।
यु-एमए की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्राकृतिक वातावरण में ट्युबुलिन को देखने से यह जानने में मदद मिलेगी कि वह किस तरह से कोशिका विभाजन को नियंत्रित करते हैं। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में भी मदद मिलेगी किस तरह से कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि से कैंसर जैसी बीमारी होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications