हज यात्रा के लिए अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट जरुरी

स्टेट हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दाउद अहमद खान ने बताया कि आगामी हज यात्रा की घोषणा फरवरी या मार्च में कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में हज यात्रा के लिए आवेदन करने वालों के पास अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट का होना जरुरी है।
केंद्रीय हज कमेटी ने स्टेट हज कमेटी को जानकारी दी है कि सउदी अरब सरकार ने तय किया है कि उन्हीं भारतीय हज यात्रियों को वीजा जारी किया जाएगा जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होगा। खान ने हज यात्रा के इच्छुक लोगों से तमाम औपचारिकताएं पूरी कर अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट प्राप्त करने की सलाह दी है ताकि आवेदन के समय किसी तरह की असुविधा न हो ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications