प्रवासी भारतीय दिवस: अनिवासी भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "प्रवासी कामगारों और छात्रों की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है।" प्रधानमंत्री यह टिप्पणी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय छात्र की हत्या के बाद आई है।
उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वाली 50 अरब डॉलर से अधिक की राशि में से 40 फीसदी कुशल और अर्धकुशल कामगार भेजते हैं और इनमें से अधिकतर आर्थिक मंदी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हम एक उपयुक्त वापसी और पुनर्वास कोष की जरूर के प्रति सचेत हैं। हम विदेश से लौटने वाले कामगारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए एक परियोजना पर काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि सरकार उन देशों के साथ बातचीत कर रही है जहां बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार हैं ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सके। इस बारे में मलेशिया, बहरीन और कतर के साथ समझौता किया जा चुका है।
उन्होंने कहा, "हमने स्विट्जरलैंड, लग्जमबर्ग और नीदरलैंड के साथ पिछले साल समझौता सामाजिक सुरक्षा समझौता किया था और कई देशों के साथ इस बारे में बातचीत चल रही है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय समुदाय कल्याण कोष की स्थापना 18 देशों में की गई है ताकि संकट की स्थिति में भारतीय समुदाय को भोजन, आवास और आपातकालीन सहयोग दिया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications