बिहार में ट्रेन से जा टकराया ट्रक, 2 मरे

पुलिस के अनुसार दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्र्रवार को दिग्घी गांव के समीप स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप रेल लाइन से गुजर रहे एक ट्रक से टकरा गई।
पुलिस के अनुसार इस घटना में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications