नक्सलियों के भय से विद्यालय छोड़ रही हैं छात्राएं
टंडवा स्थित आवासीय विद्यालय में करीब 200 बालिकाएं रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थीं। शिक्षा केन्द्र की वार्डेन ममता देवी ने शुक्रवार को बताया कि गत चार जनवरी को नक्सलियों ने शहर और केन्द्र के बाहर एक पर्चा चिपकाया। पर्चे में एक सप्ताह के अंदर केन्द्र को बालिकाओं से खाली करवाने की चेतावनी देते हुए कहा कि बालिकाओं को इस भवन से हटा दिया जाए वरना भवन को उड़ा दिया जाएगा।
इस सूचना के बाद से यहां रहकर पढ़ रही बच्चियां घर जाने लगीं। ममता ने कहा कि यहां 200 बच्चियां थीं जिनमें अब केवल 25 बालिकाएं ही रह रही हैं। उन्होंने कहा कि इनके भी अभिभावक एक-दो दिन में इन्हें ले जायेंगे।
इधर, टंडवा थाने के प्रभारी अशफाक अहमद ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस केन्द्र को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।
बिहार सरकार ने दलित और महादलित बालिकाओं को शिक्षा देने के लिए राज्य के विभिन्न इलाकों में बालिका आवासीय उत्प्रेरण केन्द्र की स्थापना की हैं, जिनमें बालिकाएं रहकर शिक्षा ग्रहण करती हैं।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने करीब एक महीने के अंदर औरंगाबाद जिले के छह विद्यालय भवनों को पूर्व में ही निशाना बनाकर उड़ा चुके हैं। इसके बाद स्कूली छात्रों ने भी नक्सलियों ने एक खुला पत्र जारी कर नक्सलियों से विद्यालय भवन नहीं उड़ाने की अपील की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications