कराची में विस्फोट, 6 संदिग्ध आतंकी मारे गए (लीड-2)
यह शक्तिशाली विस्फोट बालिदा शहर के एक मकान में हुआ। पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिम) अब्दुल मजीद दस्ती ने 'जियो टीवी' को बताया कि विस्फोट में छह लोग मारे गए और उनके शव मलबे में दबे हुए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि विस्फोट में मारे गए लोग एक आतंकवादी गुट के सदस्य थे जो यहां विस्फोट करने की फिराक में थे।
कराची के पुलिस प्रमुख वसीम अहमद ने बताया, "ऐसा लगता है कि यह विस्फोट निर्धारित समय से पहले हो गया।"
घटनास्थल से दो हथगोले, एक आत्मघाती जैकेट और एक क्लाश्निकोव राइफल बरामद की गई है। टेलीविजन की फुटेज में उस मकान की तस्वीरे दिखाई गई हैं जहां विस्फोट हुआ। बम निरोधक दस्ता और विस्फोटकों की तलाश में जुटा है।
पाकिस्तान में पिछले साल से ही भीषण बम विस्फोटों का सिलसिला जारी है। पेशावर में गत 28 अक्टूबर में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 117 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications