बिहार में कड़ाके की सर्दी, कोहरे के कारण रेल सेवाएं प्रभावित (लीड-1)

रेलवे विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह पटना पहुंचने या यहां से खुलने वाली सभी रेलगाडियां देरी से चल रही हैं। गुरुवार शाम को रवाना होने वाली राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार को 6.20 बजे सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी तरह नई दिल्ली से आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस चार घंटे, 3006 अमृतसर-हाबड़ा एक्सप्रेस 16 घंटे, 3023 जनशताब्दी एक्सप्रेस 13.30 घंटे , 3040 जनता एक्सप्रेस 16.30 घंटे विलंब से चल रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार की तुलना मे शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा भी हुआ। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को पटना में इस मौसम का सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राज्य में शुक्रवार को सबसे सर्द क्षेत्र गया रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 तथा पूर्णिया का 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने शुक्रवार को बताया कि अगले दो दिनों में भी मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि अगले चौबीस घंटे में आसमान साफ रहने के आसार हैं जिससे दिन में धूप खिली रहेगी लेकिन शाम होते ही कोहरा छा जाएगा।

इधर, राजधानी पटना की सभी निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थाएं सर्दी के मद्देनजर शनिवार तक बंद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+