भारत 2010 के जैव विविधता लक्ष्यों के प्रति कटिबद्घ : डा. गौतम

डा. गौतम ने कहा कि जैव विविधता लक्ष्यों को हासिल करने के जिन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है वे हैं -जैव विविधता के अवयवों की सुरक्षा, संपोषणीय विकास को बढ़ावा, जैव विविधता पर उत्पन्न खतरों का समाधान, पारंपरिक ज्ञान का संरक्षण आदि। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2010 को जैव विविधता वर्ष घोषित कर रखा है।

डा. गौतम ने कहा कि भारत ब्रााजील के रियो-डि-जैनेरियो में 15 जून, 1993 के अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता संघि को स्वीकार किया है। भारत में काफी जैव विविधता है और इसके 2.4 फीसदी भूमि तथा 4 प्रतिशत जल पर ही दुनिया की 7-8 फीसदी प्रजातियां हैं। अब तक तैयार दस्तावेज के अनुसार देश में 45968 तरह के पौधे तथा 91212 प्रकार के जीव-जन्तु हैं तथा उनमें से भी कई विलुप्त होने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि केरल समेत 22 राज्यों ने जैव विविधता बोडोर्ं का गठन कर लिया है तथा प्राधिकरण ने 50 लाख रुपए का जैव विविधता कोष का गठन किया है जो हर वर्ष बढ़ता जा रहा है।

जैव विविधता संधि 29 दिसम्बर, 1993 में प्रभाव में आया तथा भारत 18 फरवरी, 1994 में इसका हिस्सा बना। फिलहाल इसके 191 सदस्य देश हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+