बिहार में कड़ाके की सर्दी जारी

पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पटना समेत बिहार के सभी क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी जारी है। वैसे शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ। पटना का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को पटना में इस मौसम का सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राज्य में शुक्रवार को सबसे सर्द क्षेत्र गया रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 तथा पूर्णिया का 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने बताया कि अगले दो दिनों में भी मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि अगले चौबीस घंटों में आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम होते ही कोहरा छा जाएगा।

इधर, पटना की सभी निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थाओं को सर्दी के मद्देनजर शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+