प्रवासी भारतीय दिवस : प्रधानमंत्री को 9-10 विकास दर की आशा
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां आशा जताई कि भारत जल्द ही नौ फीसदी विकास दर हासिल करने की राह पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि देश के सामाजिक और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
प्रवासी भारतीयों के वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था के इस साल सात फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है और हमें आशा है कि हम जल्द ही 9-10 की विकास दर के राह पर अग्रसर होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications