प्रवासी भारतीय दिवस : प्रवासी भारतीयों के साथ मजबूत साझेदारी का संकल्प
रवि ने शुक्रवार को 8वें प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन सत्र में बताया कि इस सम्मेलन का आयोजन प्रवासी भारतीयों के साथ विचार-विमर्श के लिए प्रभावी मंच प्रस्तुत करना और भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक प्रकार की पहलों में उनके लिए सहयोग और साझेदारी के अवसर उपलब्ध कराना था।
हाल के वर्षो में प्रवासी भारतीयों के साथ भारत की भूमिकाओं का उल्लेख करते हुए व्यालार रवि ने बताया कि वर्ष 2006 से अब तक 5 लाख से अधिक प्रवासी भारतीय कार्ड जारी किए जा चुके हैं और सरकार ऐसे कार्डधारकों को भारत में रहने और कार्य करने की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि देश द्वारा उपलब्ध कराए गए ऐसे ही अवसरों से प्रवासी भारतीयों को किसी चुने हुए क्षेत्र में देश के साथ साझेदारी करने का सुअवसर उपलब्ध हो सकेगा।
दो दिन के इस सम्मेलन में 55 देशों से 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रवासियों के साथ संबंधों के विभिन्न आयामों-आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पर 6 सत्रों में विचार-विमर्श चल रहा है। सभी प्रमुख मंत्रालयों के केन्द्रीय मंत्री, सम्मेलन के सत्रों को सम्बोधित करेंगे और सरकार के कार्यक्रमों तथा नीतियों के बारे में जानकारी देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications