ज्योति बसु की हालत में खास सुधार नहीं (राउंडअप)
95 वर्षीय बसु कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें वहां एक जनवरी को भर्ती करवाया गया था। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को उन्हें देखने आए थे और उन्होंने उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक भेजने का प्रस्ताव दिया था।
प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को देखते हुए एएमआरआई अस्पताल ने बसु की देखरेख के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जिसने एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की।
वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान एएमआरआई के चिकित्सकों ने बसु की हालत, जांच के नतीजे और अब तक किए गए उपचार आदि से एम्स के विशेषज्ञों को अवगत कराया।
बुलेटिन में कहा गया कि दोनों अस्पताल के चिकित्सक इस बात पर सहमत थे कि बसु की हालत में सुधार न होने के पीछे उनकी उम्र है।
बुलेटिन में कहा गया कि एम्स के विशेष बोर्ड ने बसु को दिए जा रहे उपचार पर संतोष व्यक्त किया है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा शुक्रवार सुबह बसु का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे।
शुक्रवार सुबह बसु से मुलाकात करने आए पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा, "एक चिकित्सक ने बसु को नींद से जगाने का प्रयास किया, इस पर उन्होंने अपना हाथ उठाया लेकिन आंखें नहीं खोली।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications