शेयर बाजारों में तेजी
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 17,603.87 पर खुला लेकिन लगभग 10.31 बजे यह तेजी के रुख के साथ 17,622.42 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को सेंसेक्स 17,615.72 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' बढ़त के साथ 5,264.25 पर खुला। लगभग इसी समय यह तेजी बरकरार रखते हुए 5,264.35 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को निफ्टी 5,263.10 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications