बेसिक समूह के पर्यावरण मंत्रियों की दिल्ली में होगी बैठक
पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने शुक्रवार को यहां कहा है कि कोपेनहेगन समझौते पर किस तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त की जाए, बैठक के दौरान मंत्रियों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इस समझौते को बेसिक (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत, चीन) ने शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के साथ बातचीत कर तैयार कराया था।
सभी देशों को 31 जनवरी तक यह बता देना है कि वे इस समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं या नहीं और धनी व बड़े विकासशील देशों को भी यह स्पष्ट कर देना है कि वे ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए क्या कदम उठाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications