उप्र विधान परिषद चुनावों की मतगणना अब 13 जनवरी को
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पहले वोटों की गिनती 9 जनवरी यानी शनिवार को होनी थी, लेकिन चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद अब मतगणना 13 जनवरी को की जाएगी। चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इंकार करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की तरफ से मताधिकार से संबंधित कुछ स्पष्टीकरण मांगे गए हैं, जिसके चलते मतगणना की तारीख में बदलाव किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में 35 स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र की 36 विधान परिषद सीटों के लिए गुरुवार को हुए मतदान में करीब 90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
करीब 1 लाख 33 हजार मतदाताओं ने 193 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मत पेटियों में बंद कर दिया। विधान परिषद के इन चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाए मत पत्रों का इस्तेमाल किया गया।
इन चुनाव में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 32, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने 23 और कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications