असम राइफल्स 26 अतिरिक्त बटालियनें बढ़ाएगा (लीड-1)
असम राइफल्स के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल के.एस. यादव ने शुक्रवार को बताया, "सीमा के विस्तृत क्षेत्र को देखते हुए हम महसूस करते हैं कि बटालियनों की वर्तमान संख्या अपर्याप्त है। हमने 26 नई बटालियनें बनाने के लिए प्रस्ताव दिया है। हमें आश्वस्त किया गया है कि साल के अंत तक इस बारे में कोई फैसला ले लिया जाएगा। हम प्रत्येक साल तीन से चार बटालियनें बढ़ाएंगे और इन्हें भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात किया जाएगा।"
असम राइफल्स के 175वें स्थापना दिवस के मौके पर यादव ने कहा कि इसके अलावा सड़कों और हवाई पट्टियों जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।
असम राइफल्स में 46 बटालियनें हैं। एक बटालियन में लगभग 1,000 जवान होते हैं। इनमें से 15 बटालियनें भारत-तिब्बत सीमा पर तैनात हैं।
यादव ने कहा कि अतिरिक्त बटालियनों के बढ़ाने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि म्यांमार के उत्तरी हिस्से की जिस तरह से रखवाली की जानी चाहिए, उस तरीके से उसकी रखवाली नहीं हो पा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications