भागवत तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे
आरएसएस के पदाधिकारी भागवत के इस तीन दिवसीय दौरे के उद्देश्य के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रहे हैं। आरएसएस सूत्रों के मुताबिक इस दौरे में संघ प्रमुख का ध्यान आरआसएस और उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई में नई पीढी नेतृत्व की खोज और उसे बढ़ावा देना होगा।
आरएसएस के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि संभवत: शनिवार को संघ प्रमुख आरएसएस और भाजपा के युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक अलग सत्र का आयोजन करेंगे। उनके निर्देशों के मुताबिक केवल युवा ही इस सत्र में भाग ले सकेंगे।
राज्य में पार्टी का जनाधार कैसे बढ़ाया जाए? इस पर चर्चा के लिए भाजपा के राज्य के वरिष्ठ नेता भागवत से मुलाकात करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी को फिर से कैसे मजबूत किया जाए, इस विषय पर हमलोग भागवत जी से विस्तृत चर्चा करेंगे।
संघ प्रमुख के सख्त निर्देश हैं कि पहले दो दिनों तक मीडिया को दूर रखा जाए। सूत्रों के मुताबिक रविवार को मीडिया को आमंत्रित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications