पाकिस्तान में दो विस्फोटों में 12 मरे (लीड-3)

कराची में सुबह एक मकान में हुए शक्तिशाली विस्फोट में छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। यह शक्तिशाली विस्फोट बालिदा शहर के एक मकान में हुआ। माना जा रहा है यहां दुर्घटनावश विस्फोट हुआ। पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि जो लोग मारे गए हैं वे इस औद्योगिक शहर में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सोहेल अफजल ने कहा, "मलबे से छह शव बरामद किए गए हैं"

आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि यह पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में स्वात घाटी में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम से है। जहां सुरक्षा बल पिछले कुछ समय से तालिबान के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं।

मलिक ने कहा कि स्वात घाटी से कुछ संदिग्ध पौ फटने से पहले इस मकान में लाए गए थे। बाद में उन्हें एक गलियारे में ले जाया गया जहां विस्फोट हुआ।

कुछ इसी तरह की बात इस विस्फोट में घायल हुए एक संदिग्ध इमरान ने बताई। समाचार चैनल 'एक्सप्रेस न्यूज' के मुताबिक पुलिस हिरासत में इस संदिग्ध ने बताया कि तीन आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटक बेल्ट बांध लिए थे लेकिन इनमें से एक ऊंघ रहा था जिसकी वजह से विस्फोट हो गया।

घटनास्थल से दो आत्मघाती जैकेट, एक दर्जन हैंडग्रेनेड और कई हथियार बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ता और विस्फोटकों की तलाश में जुटा है।

कराची के पुलिस प्रमुख वसीम अहमद ने कहा कि विस्फोट के बाद कम से कम छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। विस्फोट के समय ये सभी उसी घर में मौजूद थे।

उधर अफगानिस्तान से लगते खैबर जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान में पिछले साल से ही भीषण बम विस्फोटों का सिलसिला जारी है। पेशावर में गत 28 अक्टूबर में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 117 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+