कोहरे का हवाई और रेल यातायात पर असर
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों की तरह शुक्रवार सुबह भी घने कोहरे की चादर बिछी रही। इसका कई उड़ानों और रेल यातायात पर असर पड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार कोहरे की वजह से कई उड़ानें विलंब से चल रही हैं। कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। बड़ी संख्या में रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं और कुछ को रद्द कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications