उत्तर भारत कोहरे की चादर में लिपटा, हवाई और रेल सेवाएं बाधित (राउंडअप)

ठिठुराती सर्दी के बीच दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से नौ डिग्री नीचे 12.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह पिछले पांच सालों में सबसे कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पिछले साल इसी दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री था। मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताहांत में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को दृश्यता सीमा 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। हवाई अड्डे पर दृश्यता सीमा कम होने की वजह से

दिल्ली में खराब मौसम और दृश्यता की कमी की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब 50 अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। शुक्रवार तड़के दृश्यता शून्य तक पहुंच गई और 10 बजे तक 50 मीटर से नीचे ही बनी रही।

दिल्ली के तीनों बड़े रेलवे स्टेशनों पर करीब 65 रेलगाड़ियों के परिचालन पर भी इस कारण असर पड़ा। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार को 36 रेलगाड़ियों को रद्द किया गया वहीं 22 रेलगाड़ियां देरी से चल रही है और सात के समय में फेरबदल किया गया है।

अधिकतर यात्रियों की शिकायतें थी कि हवाई व रेल सेवा के रद्द किए जाने और उनके कार्यक्रम में बदलाव सहित आवागमन में हो रही देरी के बारे में उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी जाती है।

देश शुक्रवार को सबसे सर्द इलाका अमृतसर रहा। वहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच और 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.1, 9.5 और 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश में धूप खिलने और आसमान साफ होने के बावजूद शीत लहर और ठिठुरन से लोहों राहत नहीं मिली। राज्य के कई इलाकों में पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया है।

पिछले चौबीस घंटों के दौरान मेरठ सबसे सर्द स्थान रहा जहां 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ भी जबरदस्त सर्दी की चपेट में है। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से कक्षा आठ तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल आगामी नौ जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उड़ीसा के भी कुछ हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई जगहों का तापमान गिर गया है। बोलांगीर जिले में दिन का सबसे कम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में कई जगहों का तापमान आठ डिग्री से नीचे चला गया, जिसमें फुलबनी में 7.4 डिग्री, सुंदरगढ़ में 7.4 और संबलपुर में 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया जो गुरुवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं कटक का तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया जो पहले 13.5 डिग्री था

मध्य प्रदेश में शीतलहर और कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। आलम यह है कि लोगों की सुबह तो देर से हो ही रही है और रेलगाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। प्रदेश में पारा दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है।

उत्तर भारत में जारी शीतलहर का असर मध्य प्रदेश में भी बदस्तूर जारी है। चंबल, बुंदेलखण्ड और विंध्य इलाके में सर्दी पूरे शबाब पर है। बीते 24 घंटों में पचमढ़ी सबसे सर्द रहा जहां पारा दो डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में जरूर सर्दी का असर कुछ कम हुआ है, मगर बाकी हिस्से अब भी उसकी जद में है।

सर्दी के चलते आम जनजीवन तो प्रभावित है ही साथ में रेल आवागमन भी इससे प्रभावित है। 2191 नई दिल्ली-जबलपुर एक्सप्रेस 15 घंटे, 2780 गोवा एक्सप्रेस 13 घंटे, 2920 मालवा एक्सप्रेस आठ घंटे, 2108 लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनल साढ़े तीन घंटे और 2037 पंजाब मेल चार घंटे की देरी से चल रही है। वहीं दिल्ली से भोपाल आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है। इस कारण शताब्दी एक्सप्रेस भोपाल से नई दिल्ली के लिए देरी से रवाना होगी।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी शीतलहर जारी रहने और पारा लुढ़कने से पूरा राज्य कड़ाके की सर्दी की चपेट में है।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शिमला का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि गुरुवार के 5.5 डिग्री तापमान से कम रहा।

लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री नीचे और किन्नूर जिले के काल्पा में शून्य से 5.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान 1.3 डिग्री रहा जबकि कुल्लू जिले के भुंतर में 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। धर्मशाला में रात का तापमान 3.7 डिग्री रहा।

जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को शीत लहर का तीव्र प्रकोप जारी रहा। जिला मुख्यालय लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 21 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, "लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान शून्य से 21 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"

जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं लेकिन रातें अब भी सर्द बनी हुई हैं।

अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि सर्द और शुष्क मौसम की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+