कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन में दिखा भारत का महत्व : यूरोपीय संघ
रोमपुई ने जर्मनी के वाइल्डबैड क्रेथ में आयोजित क्रिश्चियन सोशल युनियन पार्टी के एक सम्मेलन में कहा, "इस शिखर सम्मेलन ने हमें कुछ अन्य भूराजनैतिक पाठ भी पढ़ाए हैं। ये घटनाएं हमें खुद से यह सवाल करने को कहती है कि हम अन्य देशों के साथ सर्वोत्तम तरीके से कैसे और किस तरह मिल कर काम कर सकते हैं?"
ईयूएशियान्यूज ने खबर दी है कि वैन रोमपुई ने कहा कि यूरोपीय संघ दुनिया में एक सुर में बोलने के लिए अब ज्यादा बेहतर रूप में सुसज्जित है।
उन्होंने कहा, "सत्ता का वैश्विक बंटवारा तेजी के साथ बदल रहा है। हमें अमेरिका, चीन और रूस जैसे अन्य बड़े खिलाड़ियों के साथ अपने रिश्तों को हर हाल में फिर से परिभाषित करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications