वर्ष 2015 तक खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 10 खरब रुपये का निवेश : सहाय
सहाय ने पूर्वोत्तर पर यहां आयोजित एक व्यापार शिखर सम्मेलन के मौके पर कहा, "हमारे पास इस क्षेत्र में वर्ष 2015 तक 10 खरब रुपये के निवेश की योजना है। हम इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी की संभावनाएं भी तलाश रहे हैं।"
सहाय ने कहा कि पिछले पांच सालों में देश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2015 तक इस क्षेत्र में लगभग 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) को लेकर चिंतित है।
सहाय ने कहा, "खाद्य पर कर नहीं लगाया जा सकता। सिर्फ हमारे मंत्रालय ने खाद्य संबंधी करों को नगण्य स्तर पर लाने का काम किया है। जीएसटी के लागू होने के साथ हमारा प्रयास होगा कि खाद्य करों को शून्य से चार प्रतिशत के बीच रखा जाए और उसे किसी भी रूप में आगे न बढ़ने दिया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications