सोमालिया में हिंसा में 20 मरे
मोगादिशु, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सोमालिया में गुरुवार को अफ्रीकी संघ के शांतिकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में कम से कम 20 लोग मारे गए और 40 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गोलीबारी में मारे गए ज्यादातर लोग आम नागरिक थे। हिंसा उस समय आरंभ हुई जब आतंकवादियों ने सोमालिया के सेना प्रमुख को निशाना बनाकर विस्फोट किया। हमले में सेना प्रमुख बाल-बाल बच गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications