दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 23 नए मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की सहायक नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया कि आज एच1एन1 वायरस से संक्रमित 23 नए मामले सामने आए हैं जिसमें तीन बच्चे शामिल हैं। इससे दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 9,533 हो गईं है।
उन्होंने बताया कि इसमें प्रभावित बच्चों की संख्या 5,321 है।
बहरहाल, शुक्रवार को कोई मौत नहीं हुई। राजधानी में स्वाइन फ्लू से अब तक 83 मौतें हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications