आस्ट्रेलिया में भारतीय की मौत से जुड़े हैं लाल कार के तार !
खोजबीन करने वाले पुलिस निरीक्षक पॉल स्मिथ ने बताया कि पुलिस को लोगों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
समाचार एजेंसी एएपी के हवाले से स्मिथ ने बताया कि पुलिस सिंह की हत्या के कई आयामों की जांच कर रही है। पुलिस 1996 मॉडल की फोर्ड फाल्कॉन कार, जो सिंह की हत्या से कुछ दिन पहले ग्रिफीथ इलाके में देखी गई थी, के बारे पूछताछ कर रही है।
आस्ट्रेलिया में छात्रों पर लगातार हमले जारी हैं, जिन्हें लेकर भारत में काफी रोष छाया हुआ है। दो जनवरी को मेलबर्न में एक भारतीय छात्र नितिन गर्ग की भी को हत्या हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications