भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : शंकरानारायणन
शंकरानारायणन ने राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य में किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सतर्कता प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा ताकि वह ज्यादा प्रभावी तरीके से काम कर सके।"
उन्होंने कहा, "सरकार सावधानी और मुस्तैदी से काम करेगी तथा एक स्वच्छ, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन मुहैया कराएगी। सरकार भय, भूख और शोषण मुक्त समाज उपलब्ध कराने की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।"
राज्यपाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों और विकास कार्यक्रमों व योजनाओं को समय से लागू कराने के लिए जवाबदेह होंगे।
उन्होंने नक्सलियों से कहा कि उन्हें हिंसा का रास्ता छोड़ कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा, "राज्य में नक्सल समस्या का समाधान जनता को एक जिम्मेदार और जवाबदेह प्रशासन मुहैया कराने में तथा कल्याण व विकास कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने और अलग-थलग पड़े युवकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में छुपा हुआ है।"
राज्यपाल ने इस अवसर पर सरकार की औद्योगिकीकरण और विस्थापन नीति की भी घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications