ग्वालियर में 23 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त
मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में 23 हेक्टेयर जमीन पर लंबे अरसे से कब्जा था। जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद इस जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त नहीं कराया जा पा रहा था। जिला प्रशासन के दस्ते ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
अतिक्रमण की गई जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी थी जिसे नष्ट करा दिया गया है। यह जमीन अब अतिक्रमण मुक्त हो गई। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications