बरेली में अपराधी की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस के मुताबिक बांसधंडी गांव में लोगों ने इब्राहिम (30) नाम के एक व्यक्ति को इस कदर पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इब्राहिम के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण और धमकी के करीब 20 मामले दर्ज थे।
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विजय गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि इब्राहिम अपने तीन साथियों के साथ गुरुवार को लूट के इरादे से गांव पहुंचा था। इस दौरान ग्रामीणों को इसका पता चल गया। उन्होंने घेराबंदी कर इब्राहिम को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। बाद में ग्रामीणों ने इब्राहिम को इस कदर पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गौतम ने कहा कि यद्यपि इब्राहिम अपराधी था और उसके खिलाफ कई मामले लंबित थे लेकिन उसे जान से मारकर कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications