हेडली की पूर्व पत्नी की जांच के लिए एनआईए ने किया कुफरी का दौरा
दिसंबर महीने में मनाली से लौटने के बाद जांच दल कुफरी रुका था। दल ने यह पता लगाने की कोशिश की थी कि क्या फैजा औताल्हा वहां रुकी थी।
सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि मुंबई हमले में शामिल आतंकियों ने जिन स्थलों को निशाना बनाया था, औताल्हा ने उनमें से कुछ स्थानों के बारे में गोपनीय जानकारियां जुटाई थी।
हिमाचल प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि एनआईए के एक दल ने इस सप्ताह के प्रारंभ में कुफरी के एक लोकप्रिय रिसोर्ट का दौरा किया था। दल ने यह जानने की कोशिश की कि औताल्हा उस रिसोर्ट में रुकी थी या नहीं।
जांच दल का मानना है कि औताल्हा ने कल्याणी हवाई पट्टी और शिमला के बाहरी हिस्से में स्थित रिसोर्ट, द रिट्रीट का भी दौरा किया था। द रिट्रीट, राष्ट्रपति के गर्मी की छुट्टियां बिताने का स्थान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications