ढाका को तीस्ता पर बातचीत में प्रगति की उम्मीद
समाचार पत्र द डेली स्टार ने खबर दी है कि विदेश मंत्री दीपू मोनी ने गुरुवार को कहा है कि 11जनवरी को जब दोनों देशों के प्रधानमंत्री बातचीत करेंगे तो उन्हें उम्मीद है कि इस समझौते की दिशा में प्रगति हो सकती है।
मोनी ने हसीना के दिल्ली दौरे के विवरणों की घोषणा करते हुए कहा, "हम इस दौरे के दौरान तीस्ता पर समझौते की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। लेकिन इस मामले में प्रगति होगी, क्योंकि हमें संयुक्त नदी आयोग के साथ जल्द ही एक बैठक की उम्मीद है।"
हसीना के दिल्ली दौरे के दौरान दोनों देश आपराधिक मामलों पर तीन समझौतों तथा दो आपसी समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications