प्रवासी भारतीय दिवस : कृष्णा ने कहा, पाक को और कदम उठाने की जरूरत

यहां प्रवासी भारतीय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कृष्णा ने कहा, "26/11 के हमलों के बाद पाकिस्तान ने हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर कई सकारात्मक कदम उठाए हैं। हालांकि हमें अभी यह देखना बाकी है कि पाकिस्तान अपनी सीमा से होने वाली घुसपैठ को समाप्त करने तथा अपनी धरती पर मौजूद आतंकवादी ढांचों को ध्वस्त करने के लिए कौन से कारगर कदम उठाता है।"

कृष्णा ने कहा, "हम स्थिर पाकिस्तान के हक में हैं, जहां अमन चैन कायम हो। हम आपसी मसले बातचीत के जरिए सुलझाने के इच्छुक हैं, लेकिन हम स्पष्ट कर चुके हैं कि यह तभी संभव होगा जब आतंक मुक्त वातावरण बनें।"

उन्होंने अन्य पड़ोसी देशों का जिक्र करते हुए कहा कि भूटान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में अमन चैन कायम है।

उन्होंने कहा, "जहां तक भारत और चीन का प्रश्न है, हम दोनों के पास ही आगे बढ़ने और अपनी जनता की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश है। चीन इस समय भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है लेकिन कुछ द्विपक्षीय मामले ऐसे हैं, जिन्हें नजरदांज नहीं किया जा सकता।" उन्होंने शांति और सद्भाव पर जोर दिया।

रूस और अमेरिका के बारे में कृष्णा ने कहा कि रूस के साथ हमारे रिश्ते समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। अमेरिका के साथ हाल के वर्षो में विकसित हो रहे संबंधों में प्रगाढ़ता आ रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+