नागालैंड के गांवों में इग्नू महाविद्यालय खोलेगा
विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि विश्वविद्याालय ने नागालैंड सामुदायिक कार्यक्रम के तहत मोकोचंग जिले के चुचुईमलांग गांव में सामुदायिक शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोलने का काम शुरू कर दिया है।
प्रस्तावित इग्नू केंद्र बनाने के लिए जरूरी जमीन गांव वालों ने बिल्कुल मुफ्त में मुहैया करा दी है।
इग्नू समाज कार्य का पाठ्यक्रम आरंभ करेगा, भारतीय समुदाय में समाज कार्य को बढ़ावा देने के लिए समाज कार्य में स्नातकोतर (एमएसडब्ल्यू) पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
अन्य व्यावसायिक शिक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रम धीरे-धीरे शुरू किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि गांव में बनने वाला प्रस्तावित महाविद्यालय, विश्वविद्यालय रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वास्तविक जीवन में शिक्षा के प्रसार के लिए की जाने वाली गतिविधियों का ही एक हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications